(SSSM ID) मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल: MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड

Samagra ID

आज भारत विभिन्न कार्यक्रमों तथा योजनाओं के माध्यम से लोगों को फायदा प्रदान करने की कोशिश करता है। इन योजनाओं के माध्यम से आम जनता को भिन्न-भिन्न तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। इन योजनाओं को लागू करने के लिए सरकार बहुत सारा धन खर्च करता है। उसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार भी अपने राज्य के लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाता है तथा उन्हें सारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके ऐसे कुछ ID भी बनाता है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की कमजोर, मजदूर, गरीब, विधवा इत्यादि वर्गों के लिए कई स्कीम समय-समय पर चलाती रहती है। सरकार इन सभी योजनाओं के माध्यम से लोगों को विभिन्न जानकारी प्रदान करते हैं। इन सेवाओं का केवल यह उद्देश्य होता है कि लोगों को उनके अधिकार तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय समय पर होता रहे।

आज हम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ऐसी ही एक योजना के बारे में आपको बताएंगे यह योजना समग्र समाज सुरक्षा मिशन  है। इस मिशन के तहत लोगों की जानकारी इकट्ठा की जाती है तथा इस जानकारी के अनुसार राज्य के लोगों की ID बनती है। इस जानकारी के मदद से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा सके।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको समग्र आईडी के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे आपको यह भी बताएंगे कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा  रहे इस मिशन से लोग कैसे लाभान्वित होंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको यह भी बताएंगे कि इस समग्र आईडी बनाने का क्या तरीका है तथा कौन-कौन इसका लाभ प्राप्त कर सकता है।

समग्र आईडी एमपी के मुख्य तथ्य

सेवा का प्रकार समग्र आईडी एमपी
इसके द्वारा लांच की गयी राज्य के मुख्यमंत्री
विभाग समाज कल्याण विभाग
कैटिगिरी सरकार योजना
रजिस्ट्रेशन की आरम्भ तिथि उपलब्ध है
स्कीम का प्रकार राज्य सरकार योजना
रजिस्ट्रेशन का प्रकार ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट http://samagra.gov.in/

Samagra ID क्या है

samagra ID को हम इस तरह से समझ सकते हैं, कि जैसे भारतीय नागरिक होने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। उसी तरह मध्य प्रदेश के नागरिक होने के लिए ID के रूप में समग्र आईडी होना अति आवश्यक है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं, समग्र समाज सुरक्षा मिशन के तहत समग्र आईडी बनाई जाती है। यह ID मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों के लिए है। इस ID के मदद से मध्य प्रदेश राज्य के लोगों को विभिन्न संचालित योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना है। इस ID के मदद से मध्य प्रदेश सरकार नागरिकों का डाटा एकत्रित करता है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस मिशन को बहुत सराहना मिल रही है, यह सरकार द्वारा उठाए गए हैं महत्वपूर्ण कदमों में से एक है क्योंकि इसमें लोगों की सारी जानकारी एकत्रित कर ली जाती है। जिसके माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाता है।

Samagra ID के प्रकार

समग्र आईडी दो प्रकार की होती है जो इस प्रकार है:-

  • परिवार समग्र आईडी
  • सदस्य समग्र आईडी

परिवार Samagra ID:

यह ID पूरे परिवार में कितने सदस्य हैं, उसकी गणना करता है तथा उसके बारे में जानकारी प्रदान करता है परिवार समग्र आईडी के माध्यम से सरकार को यह पता चलता है कि इस परिवार में कितने लोग हैं तथा उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी प्राप्त करता है इसीलिए इसे परिवार समग्र आईडी कहा जाता है। परिवार Samagra ID में 8 अंक होते हैं।

सदस्य Samagra ID:

यह परिवार में पाए जाने वाले प्रत्येक सदस्य की अलग-अलग समग्र आईडी बनती है उस सदस्य के बारे में ID के माध्यम से समस्त जानकारी इकट्ठा कर ली जाती है तथा उस का पंजीयन भी किया जाता है इसीलिए इसे सदस्य Samagra ID कहते हैं। इस Samagra ID में 9 अंक की आईडी बनती है।

नोट:- सदस्य Samagra ID केवल उन्हीं लोगों की बनती है जो परिवार समग्र आईडी के समय अपना पंजीयन कराया है। यदि उस समय उसने पंजीयन नहीं कराया है तो उसकी सदस्य Samagra ID नहीं बनेगी, इसीलिए अनिवार्य रूप से ID बनाने के लिए परिवार Samagra ID में अपना पंजीयन कराना अति आवश्यक है।

Samagra ID कैसे बनाएं

इस बिंदु में हम आपको Samagra ID बनाने की पूरी प्रोसेस बताएंगे जब हम समग्र आईडी बनाने के लिए जाते हैं तो हमें अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के बारे में विस्तार से जानकारी देनी पड़ती है। आपको परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम से लेकर उसके कार्य तक बताना पड़ता है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि यदि परिवार का कोई सदस्य उपस्थित नहीं है तो आप स्वयं ही उसके बारे में जानकारी दे सकते हैं।

Online Samagra ID कैसे बनाएं

आप समग्र आईडी online तथा offline दोनों माध्यमों से बना सकते हैं इसकी ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  • online Samagra ID बनाने के लिए सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश राज्य की वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट में इंटर करते हैं तो नीचे परिवार को पंजीकृत करें का ऑप्शन दिखाई देता है उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक फॉर्म खुलेना उस फोन पर आप अपनी सारी जानकारी सही-सही भर दे भरने के पश्चात रजिस्टर एप्लीकेशन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्टर्ड एप्लीकेशन पर क्लिक करने के बाद परिवार की समग्र आईडी बनाने की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी।
  • परिवार Samagra ID की तरह ही आप सदस्य Samagra ID भी बना सकते हैं इसी में आपको सदस्य पंजीकृत करने वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसमें एक फॉर्म खुलेगा जिस पर आपको सारी जानकारी भर देनी है इस तरह से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Offline Samagra ID कैसे बनाएं

Offline Samagra ID बनाने के लिए आपको अपने पंचायत या जनपद पंचायत कार्यालय में जाना होगा। इसके लिए आपको Samagra ID बनाने के लिए आवेदन करना होगा आवेदन करने के पश्चात आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं इसी तरह से आप परिवार समग्र आईडी तथा सदस्य Samagra ID दोनों बनवा सकते हैं।

Samagra ID की जानकारी कैसे प्राप्त करें

यदि आप परिवार Samagra ID तथा सदस्य Samagra ID प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं जो इस प्रकार है।

राशन कार्ड के माध्यम से:

राशन कार्ड के माध्यम से आप Samagra ID प्राप्त कर सकते हैं आपको ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन में राशन कार्ड नंबर देना होगा उसके पश्चात आपको आप की Samagra ID प्राप्त हो जाएंगी।

शिक्षा पोर्टल के माध्यम से:

यदि आपका कोई भी बच्चा स्कूल जाता है तो उसके शिक्षा पोर्टल में समग्र आईडी अपलोड कर दी जाती है वह Samagra ID शिक्षा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकता है।

मोबाइल नंबर के माध्यम से:

आप मोबाइल नंबर के माध्यम से भी Samagra ID प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको Samagra ID प्रोफाइल में जाकर अपना नंबर भरना होगा उसके बाद एक पेज खुलेगा जिससे आप अपनी Samagra ID की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आधार कार्ड के माध्यम से:

यह सुविधा अब आधार कार्ड के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है। आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना आधार कार्ड नंबर और अपने नाम के दो अक्षर लिख कर क्लिक कर देना है उसके बाद आपके सामने आपके Samagra ID की जानकारी दिखाई देंगी।

बैंक अकाउंट के माध्यम से:

आप बैंक का अकाउंट के माध्यम से भी अपने परिवार तथा सदस्य समग्र आईडी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद अपनी उम्र तथा अपने नाम के दो अक्षर लिखना होगा इसके पश्चात आपके सामने Samagra ID की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत के माध्यम से:

आप चाहे तो ग्राम पंचायत अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर अपनी Samagra ID की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं यह बड़ा ही आसान तरीका है।

Samagra ID कैसे प्राप्त करें

Samagra ID निकालना बहुत ही आसान होता है इसे आप दो तरह से निकाल सकते हैं। पहला तरीका यह है कि आप अपने परिवार की ID के माध्यम से डाउनलोड पर क्लिक करके प्रिंट निकाल सकते हैं तथा दूसरा तरीका यह है कि सदस्य समग्र आईडी में जाकर डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके निकाल सकते हैं। हम आपको इस बिंदु में Samagra ID कैसे निकालते हैं इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे।

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात आपके सामने प्रोफाइल का सेक्शन खुल जाएगा इसमें कुछ सेवाएं आपके सामने दिखाई देंगे।
  • सेवाएं दिखाई देने के पश्चात आपको परिवार तथा सदस्य की जानकारी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको आठ नंबर के परिवार आईडी को कॉलम में दर्ज करना होगा।
  • दर्ज करने के पश्चात आप इंटर दबाते हैं इंटर दबाते ही आपके सामने परिवार Samagra ID खुल जाती है इसे आप प्रिंट निकाल सकते हैं।

Samagra ID के फायदे क्या क्या है

  • इसके माध्यम से आप की पूरी परिवार की जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध हो जाती है।
  • इसमें पेंशन धारियों को 100% पेंशन मिलने का भरोसा रहता है।
  • इसमें परिवार के किसी बच्चों को यदि छात्रवृत्ति मिल रही है तो इसके माध्यम से आपको सुरक्षा तथा निश्चित रूप से प्राप्त होने का मौका मिलता है।
  • यह एक इको फ्रेंडली सिस्टम है समग्र आईडी आप विभिन्न माध्यमों से निकाल सकते हैं, जिससे आम जनता को किसी एक आईडी पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • सरकार द्वारा इसे बहुत ही आसान बनाया गया है।

Samagra ID के लिए दस्तावेज:

Samagra ID बनाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की आवश्यकता होगी। जो इस प्रकार है:-

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • दसवीं की मार्कशीट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा प्राप्त विकलांग प्रमाण पत्र
  • सार्वजनिक इकाई द्वारा प्राप्त पहचान पत्र
  • पैन कार्ड

This Video is Taken From Ankit Patel Youtube Channel

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाएंगे इस मिशन को आप अपनाएंगे तथा जिस भी किसी मध्य प्रदेश के निवासी की Samagra ID नहीं बनी है तो आप उपरोक्त प्रक्रिया द्वारा समग्र आईडी बना सकते हैं परंतु ध्यान रहे कि आपके किसी भी परिवार का सदस्य छूटना नहीं चाहिए हर एक सदस्य की जानकारी आप सही-सही देंगे तथा उनके दस्तावेजों को भी सही तरीके से वेबसाइट में अपलोड करेंगे। आशा करता हूं, आप भी इस समग्र आईडी के द्वारा मिलने वाले लाभ का आनंद लेंगे।

आपको यह भी पसंद आ सकता है 

आज आपने क्या सीखा

मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड 2020 जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या Internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी Doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीच Comments लिख सकते हैं.

यदि आपको यह लेख MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social media sites share कीजिये.

1 thought on “(SSSM ID) मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल: MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड”

Leave a Comment