अपना खाता राजस्थान | Apna Khata Rajesthan 2020

अपना खाता राजस्थान

जब हमें अपनी भूमि की माप दंड तथा संबंधित नक्शे आदि की जरूरत पड़ती थी, तब हम अक्सर अपने तहसील अथवा जिला ऑफिस में जाकर कई घंटों तक कार्यालय में बैठे रहते थे और कार्यालय के चक्कर भी लगाते थे, तब जाकर हमें कर्मचारियों द्वारा भूमि की जानकारी तथा नक्शा दिया जाता था।

यह एक बड़ी गंभीर समस्या थी क्योंकि लोगों का मूल्यवान समय इन सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने में ही कट जाता था इसलिए लोग सोचते थे, कि आज नहीं कल जाएंगे शायद कल काम हो जाए यही सोच सोच के इन कार्यों को टालने की भी कोशिश करते थे।

जब इस समस्या को गंभीर समस्या होने से पहले रुकने के लिए राजस्थान सरकार ने एक वेब पोर्टल बनाया। जिसका लक्ष्य, लोगों का मूल्यवान समय को बचाना तथा लोगों की समस्याओं का निदान घर बैठे ही हो जाए यह सोचकर राजस्थान सरकार ने एक अपना खाता वेब पोर्टल बनाया।

अपना खाता राजस्थान वेब पोर्टल किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रहा है तथा जमीन से जुड़े हुए जितने भी झगड़े, लड़ाई अथवा हिस्से आदि की समस्या को इस वेब पोर्टल के माध्यम से समझाने की कोशिश की जाती है। साथियों यह वेब पोर्टल ना केवल किसानों के लिए फायदेमंद है अपितु यह हर वर्ग के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अपना खाता राजस्थान वेब पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे तथा आपको यह भी बताएंगे कि यह किस तरह से काम करता है और इसका उद्देश्य क्या है साथियों हम पोर्टल के हर एक पहलू को बड़े विस्तारपूर्वक आपके समक्ष रखेंगे आइए जानते हैं इस वेब पोर्टल की खासियत तथा लाभकारी सुविधाएं।

अपना खाता राजस्थान क्या है?

अपना खाता एक वेब पोर्टल है जो राजस्थान सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी खेत की जमाबंदी, खसरा नंबर तथा भूमि का नक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं तथा उसे देख भी सकते हैं। यह आपको राजस्थान सरकार द्वारा घर बैठे हैं अपनी जमीन के बारे में जानकारी हेतु बनाया गया है ताकि लोगों को किसी भी तरीके की कर्मचारियों के सामने घूसखोरी आदि से बचाया जा सके।

अपना खाता मैं पोर्टल से अपनी जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसमें जमीन का मकान मालिक से लेकर कितने एकड़ अथवा हेक्टेयर जमीन है। वह भी उसको पता चल जाता है क्योंकि कागजातों के अनुसार ही आपको किसी भी बैंक से लोन आदि प्राप्त हो सकता है तथा इन्हीं जमीन के कागजातों के माध्यम से आपको फसल बीमा भी प्राप्त होता है इसलिए यह अत्यंत महत्वाकांक्षी तथा लाभकारी   वेब पोर्टल है।

अपना खाता वेब पोर्टल में जमाबंदी की नकल ऑनलाइन कैसे देखें?

जैसे जैसे दुनिया डिजिटल की ओर बढ़ रही है और अपनी तकनीकों में सुधार कर रही है, वैसे वैसे आज भारत ने भी अपने कार्य को डिजिटल करने के लिए वेबसाइट अथवा वेब पोर्टल का निर्माण करते हैं। जिससे आम नागरिकों को सुविधा मुहैया करवा सकें तथा उन्हें कर्मचारियों तथा अन्य किसी समस्याओं से निदान प्राप्त हो सके।

उसी तरह राजस्थान सरकार ने अपना खाता वेबपोर्टल बनाया है और इसमें लोग अपनी जमाबंदी अथवा खसरा, नक्शा आदि की जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं अगर किसी व्यक्ति को अपना खसरा नक्शा अथवा जमाबंदी नकल प्राप्त करना है तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप अपने सर्च इंजन में ऑफिशियल वेबसाइट अपना खाता खोलें।
  • आपके सामने अपना खाता वेबसाइट खुल जाएंगी।
  • अगले पेज पर आपको जमाबंदी की नकल देखने के लिए कुछ बिंदु पर आपको क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप उस बिंदु पर क्लिक करते हैं तो आपको अपनी तहसील सुनने का ऑप्शन मिलता है।
  • अब आप अपने गांव का नाम चुन्नी गांव के नाम का पहला अक्षर क्लिक करते ही आपके सामने आपके गांव का पूरा नाम आ जाएगा।
  • अब आपके सामने जानकारी भरने के लिए चार विकल्प आ जाएंगे जिनमें से खाता नंबर, नाम, खसरा नंबर या समस्त खाते आदि से खोलने को कहेगा इन चारों विकल्पों में से आपको किसी एक पर क्लिक करके उस नंबर को उस खाली डिब्बे में भर देना है।
  • नंबर भरने के बाद आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएंगी जिससे आपको बड़े सावधानी से भरना है। फॉर्म कब भरते समय किसी प्रकार की कमी या गलती नहीं होना चाहिए।
  • अब आप फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके छोड़ दे।
  • कुछ चंद सेकेंड बाद ही आप को आप की भूमि से संबंधित पूरी जानकारी डिस्प्ले में दिखाई देंगी।
  • आप अपना खाता भी बेड की कॉपी का प्रिंट निकलवा सकते हैं।

अपना खाता राजस्थान वेब पोर्टल के लाभ

  • वेब पोर्टल के माध्यम से आप अपनी भूमि रिकॉर्ड घर बैठे ही देख सकते हैं।
  • इस योजना से लोगों के समय की बचत होती है।
  • इस पोर्टल से आप पटवारी के चक्कर लगाने से बच सकते हैं।
  • आपको कर्मचारियों को किसी प्रकार की रिश्वत अथवा चापलूसी करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस वेब पोर्टल के माध्यम से आपको आपकी जमीन की एकदम सही सही जानकारी प्राप्त होगी।
  • नक्शे द्वारा आप अपनी जमीन के हिस्से को देख सकते हैं।

राजस्थान खसरा नक्शा कैसे डाउनलोड करें?

दोस्तों खसरा नक्शा निकालने के लिए आपको अपना खाता राजस्थान पोर्टल में कुछ ऑप्शन दिए गए हैं, जिसके माध्यम से आप खसरा नक्शा निकाल पाएंगे जैसा कि आपको बता दिया गया है कि यह पोर्टल ऑनलाइन अपनी भूमि के बारे में जानकारी के लिए बनाया गया है। इसमें आप अपने जमीन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा संबंधित रिकॉर्ड भी निकलवा सकते हैं। आपको यदि इस पोर्टल के माध्यम से खसरा नक्शा डाउनलोड करना है तो निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें, जो इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आप पोर्टल में जाए और इसे ओपन करें।
  • ओपन करने के पश्चात आपको होमपेज नजर आएगा।
  • होम पेज में आपको खसरा नक्शा से संबंधित ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है, उसके बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • उस अगले पेज में आपको पूछी गई सारी जानकारी भर देना है। इस बात का ध्यान रहे कि आपको अपनी जमीन के बारे में पूरी पूरी जानकारी होनी चाहिए तथा आप और पोर्टल में जो जानकारी भर रहे हैं, वह सही होना चाहिए। यदि आपके द्वारा भरी गई जानकारी सही नहीं होती है तो पोर्टल में आपको खसरा नक्शा प्राप्त नहीं होगा।
  • जानकारी भरने के बाद आप सबमिट पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने आपके जमीन का खसरा नक्शा दिखाई देगा।
  • यदि आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकालना चाहते हैं तो डाउनलोड पर क्लिक करके प्रिंट वाले ऑप्शन में क्लिक करके इसे आप प्रिंट निकाल सकते हैं।

This Video is Taken From My Government Schemes Youtube Channel

सरकार द्वारा यह सुविधा लोगों को बेहद पसंद आ रही है क्योंकि इसमें लोगों का काम बड़ा आसानी से हो रहा है। पहले लंबी लाइन लगाकर तथा यह सुविधा हर क्षेत्र में मिल जाती है क्योंकि जगह जगह पर कंप्यूटर साइबर चालू हो गए हैं। भूमि से संबंधित विवादों को भी बड़े आसानी से सुलझाया जा रहा है यह राजस्थान सरकार की बेहतरीन योजनाओं में से एक है तथा धीरे-धीरे सारे काम डिजिटल होते जा रहे हैं।

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे और अपना खाता राजस्थान  वेब पोर्टल का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे और इसमें आपको हिंदी अंग्रेजी तथा लोकल भाषा का चयन करके आप इसमें अपनी सुविधानुसार सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आपको यह भी पसन्द आयेगा | 

आज आपने क्या सीखा

मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख अपना खाता राजस्थान | Apna Khata Rajesthan जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को अपना खाता राजस्थान क्या है के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या Internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी Doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीच Comments लिख सकते हैं.

यदि आपको यह लेख अपना खाता राजस्थान | Apna Khata Rajesthan पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social media sites share कीजिये.

Leave a Comment