PDF Full Form in Hindi

PDF Full Form in Hindi :- PDF का उपयोग आज के समय में हम सभी लोग करते है। यह कई तरह की फाइल को बनाकर उन्हें शेयर करने के काम आता है। आपको बता दे की PDF का अविष्कार  1990 में एडोब कंपनी के द्वारा किया गया था, जिसका उपयोग आज भी लोगो द्वारा किया जा रहा है। हालांकि अब आपको PDF के कार्यान्वयन के लिए कम्पनी को रायल्टी देने की आवश्यकता नहीं है यह पूरी तरह से फ्री में उपयोग की जाती है, इसका कारण यह है, की PDF को 2008 में आईएसओ 32000 के रूप में मानकीकृत किया गया था।

पीडीएफ 2.0, आईएसओ 32000-2: 2020 के दूसरे संस्करण को दिसंबर  2020 में मार्केट में लौंच किया गया है। यह इसका लेटेस्ट version है, जिसमे कई तरह के सुधार, स्पष्टीकरण, और प्रामाणिक संदर्भों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट को शामिल किया गया हैं। आज के समय में PDF फाइल पर किसी भी कम्पनी का मालिकाना हक़ शामिल नही है।

पीडीएफ का उपयोग फाइल में टेक्स्ट और इमेज दोनों को सेव करने के लिए किया जाता है। इस फाइल को आप किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में खोल सकते है। इसके साथ ही यह फाइल को शेयर करना और सेव करना आसान बनाता है। इसके द्वारा बनाया गयी image फाइल पर उसकी गुणवत्ता पर किसी तरह का कोई असर नही होता है।

PDF Full Form: पीडीऍफ़ क्या होता है?

यहा आपको बता दे की पीडीऍफ़ को Portable Document Format  कहा जाता है। आपको बताते है की, पीडीऍफ़ वास्तव में क्या होता है। पीडीऍफ़ एक तरह का डॉक्यूमेंट फाइल है जिसमे text, embedded fonts, video, image, hyperlinks, आदि को रखा जा सकता है। इस फोर्मेट की फाइल को आप कभी भी अपने सिस्टम में खोलकर उपयोग में ले सकते है। इन्हें कभी भी पढ़ा जा सकता है, पीडीऍफ़ फाइल को एडोब एक्रोबेट सॉफ्टवेर की मदद से बनाया जाता है।

इसके बिना इस फाइल का निर्माण नही किया जाता है। एडोब रीडर सॉफ्टवेर की मदद से पीडीऍफ़ फाइल्स को पढ़ना और बनाना आसन होता है। आजकल बहुत से सॉफ्टवेर मोजूद है, जो पीडीऍफ़ फाइल बनाने और पढने के लिए उपयोग में लिए जाते है, लेकिन इन सभी में एडोब सबसे ज्यादा प्रचलित सॉफ्टवेर में से एक है जिसका इस्तेमाल किया जाता है।

PDF (पोर्टेबल डॉक्युमेंट फॉरमैट) केसे बनता है।

PDF को बनाने का अपना एक अलग तरीका होता है, जब हम किसी सामान्य फोटो और टेक्स्ट फाइल को पीडीएफ फाइल में बदलते है तब वह सॉफ्टवेयर की मदद से एक नये पोर्टेबल डॉक्यूमेंट के रूप में कन्वर्ट हो जाती है। यह मूल फाइल को नही बदलता है, बालक एक और फाइल को बना देता है, जो PDF फोर्मेट कहलाती है। मान लीजिये आपके पास कोई एम एस वर्ड की एक बड़ी फाइल है, जिसे आप ईमेल करना चाहते हैं या उस फाइल को अपने एंड्राइड मोबाइल में ओपन करना चाहते हैं, तो आप उस फाइल को पीडीएफ फाइल में बदलकर शेयर कर सकते हैं। इसमे आपकी फाइल की साइज़ भी कम हो जाती है और यह आसानी से शेयर की जा सकती है।

PDF फाइल कैसे बनाए ?

यहाँ हम आपको PDF फाइल बनाने के तरीके को बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आप भी स्वयं PDF फाइल को आसानी से बना सकते है। इसके लिए आपको निचे दिए गये चरणों का पालन करना है।

  • सबसे पहले अपने सिस्टम में आपको वह फाइल ओपन करना है, जिसे पीडीएफ में कन्वर्ट करना हैं।
  • उसके बाद फाइल टाइप पर क्लिक करें।
  • यहा आपको बैकस्टेज स्क्रीन पर save as को सेलेक्ट करना है।
  • save as स्क्रीन पर वह जगह चुने जहां पर आप पीडीएफ फाइल को सेव करना चाहते हैं।
  • save as टाइप बॉक्स के आपको दाएं और ड्रॉप डाउन लिस्ट दिखाई देगी, यहा आपको drop-down-menu से पीडीएफ को सेलेक्ट करना है।
  • यहा आप अपनी फाइल का नाम भी बदल सकते हैं।
  • उसके बाद फाइल को सेव करे यह PDF में कन्वर्ट हो जाएगी।

एमएस वर्ड नही होने पर PDF केसे बनाये।

यहा आपको बता दे की यदि आपके पास एमएस वर्ड नहीं है और फाइल को पीडीएफ में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आप गूगल ड्राइव का उपयोग कर सकते है। इसमे आपको वर्ड डॉक्युमेंट को गूगल ड्राइव में अपलोड कर फाइल को गूगल डॉक्यूमेंट में बदलकर आप इसे पीडीएफ में बदल सकते हैं। इसके साथ ही आपको इन्टरनेट पर कई एसी वेबसाइट मिल जायेगी जो आपको फाइल को PDF में बलदने के लिए फ्री सेवा प्रदान करती है, आप उसका भी उपयोग कर सकते है।

PDF फाइल के फायदे

PDF फाइल बनाने के आपको कई तरह के फायदे मिलते है, जेसे –

  • इस Formats की फाइल को सभी लोग बहुत पसंद करते है।
  • पीडीएफ को किसी भी डिवाइस पर किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ खोला जा सकता है।
  • PDF फाइल को शेयर करना काफी आसन है।
  • यह image की गुणवत्ता को खराब नही होने देता है।
  • इसे सभी मोबाइल फ़ोन में भी ओपन कर उपयोग करना आसान है।
  • Adobe Acrobat Reader PDF फाइल बनाने के लिए पूरी तरह से मुफ्त है।
  • यह फाइल में कम जगह लेता है।
  • यह फाइल सभी तरह की कम्प्रेशन एल्गोरिदम को सपोर्ट करता है।
  • इसे बनाना और सेव करना काफी आसन है।

अंतिम शब्द –

हमने आपको इस पोस्ट में PDF Full Form PDF का उपयोग, PDF केसे बनाये ? आदि सभी चीजो के बारे में हमने आपको विस्तार से बताया है। यदि आपको PDF खोलकर उपयोग नही करना आता है, तो आप इसको यहाँ पढकर सिख सकते है। अब आप भी जान गये होंगे की PDF फाइल क्या होती है और इसका उपयोग करना कितना आसान है। यदि आपको पीडीऍफ़ फाइल से सम्बन्धित किसी तरह की अन्य जानकारी की आवश्यकता है तो आप हमे कमेंट करके जरुर बताये, हम आपको इसकी पूरी जानकारी प्रदान करेगे।

Read More –

  1. BCA Full Form in Hindi
  2. CTC Full Form in Hindi
  3. ITI Full Form in Hindi
  4. RTGS Full Form in Hindi

Leave a Comment