NEFT Full Form in Hindi

NEFT Full Form in Hindi : वर्तमान में पैसे भेजने के कई विकल्प हमारे पास उपलब्ध होते है, उनमे एक से एक बहुत ही प्रचलित तरीका NEFT है, इसके माध्यम से पैसे को एक जगह से दूसरी जगह पर भेजना काफी आसान हो जाता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको बतायेगे की NEFT क्या है, इससे आप किस तरह के पैसे भेज सकते है।

अभी तक आपने कई तरीके से पैसे भेजे होंगे, लेकिन हम आपको आज NEFT से पैसे भेजने के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेगे। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं और जानते हैं NEFT full form क्या है और NEFT के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कैसे करें।

NEFT क्या है?

हम सभी जानते है, की आज के समय में online banking  और internet banking के माध्यम से पैसे भेजना कितना आसान हो गया है। वर्तमान में आपको पैसे भेजने के लिए बैंकों भी नही जानता होता है और आप अपना पैसा एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से भेज सकते है।

Online पैसे Transfer करने के मुख्य तीन तरीको का बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है, जिसमे NEFT, RTGS और IMPS होते है, यह काफी सरल और सुरक्षित तरीके होते है। वही हम NEFT के बारे में आपको बताये तो, यह  online पैसे भेजने का जि आसान और सुरक्षित तरीका है, इससे आप बहुत कम समय में किसी भी account से दुसरे account को online पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं।

NEFT full form क्या है ?

NEFT का full form “National Electronics Fund Transfer” होता हैI इसे हिंदी में “राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक निधि अन्तरण” कहा जाता हैI इसका उपयोग पुरे देश में पैसे के लेनदेन के लिए किया जाता हैI यह आज के समय में electronic fund transfer करने का एक मजबूत system है।

पैसे भेजने के लिए सभी NEFT settlements को batch-wise format में बेंको द्वारा संचालित किया जाता है। आपको बता दे की NEFT फण्ड ट्रान्सफर प्रणाली को आरबीई (RBI) द्वारा संचालित किया जाता है, इसके लिए यह प्रणाली काफी सुरक्षित मानी जाती है। NEFT की शुरुआत 2005 से शुरू हुई थी, उसके बाद से आज तक इसका उपयोग काफी प्रचलित है।

NEFT की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य भारत में बैंक के ग्राहकों को पैसे त्रंफेर करने की सुविधा को बढ़ाना था। इससे ग्राहक बहुत ही सरलता से NEFT enabled बैंक खाते में अपनी पूंजी हस्तांतरण कर सकता है, इसमे किसी तरह की जालसाझी की आशंका नही रहती है।

NEFT के माध्यम से फंड ट्रांसफर कैसे करें

हम आपको NEFT के माध्यम से पैसे त्रंफेर करने का सबसे सरल तरीका बताने जा रहे है, जिसके माध्यम से आसानी से एक बेंक अकाउंट से दुसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर किये जा सकते है। इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होता है, –

  • सबसे पहले आपको अपने ऑनलाइन बैंक अकाउंट में लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपे खाते में लॉग-इन करना है।
  • इसमे आपको कई विकल्प मिलते है, यहा आपको NEFT फंड ट्रांसफर विकल्प का चुनवा करना है।
  • जिस व्यक्ति का बेंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना है, उसके नाम, बैंक खाता संख्या और IFSC कोड जेसी सभी आवश्यक जानकरी डालकर ऐड करना है।
  • सफलतापूर्वक जानकारी ऐड हो जाने के बाद, NEFT ट्रांसफर शुरू कर सकते हैं। यहा आपको भेजे जाने वाली राशि को दर्ज करना होता है, उसके बाद यह प्रोसेस शुरू हो जाती है।

नोट – आपको बता दे की NEFT एक क्लियरेंस सिस्टम के अनुसार काम करता है। इसमे पैसे के ट्रांजेक्शन को बैचों में किया जाता है, जो हर आधे घंटे पर एक बेच के रूप में ट्रांसफर प्रक्रिया को शुरू करता है। यह प्रक्रिया सुबह 8 से शाम 7 बजे तक चलती है, इस दोरान आप अपना पैसा त्रंफेर कर सकते है।

NEFT ट्रांसफर कौन कर सकता है?

NEFT की प्रक्रिया में पैसे ट्रान्सफर करने वाली बेंक की लिस्ट भारतीय रिज़र्व बैंक प्रदान करता है। इसमे व्यक्ति इन बैंक शाखाओं के माध्यम से NEFT ट्रांजेक्शन कर सकता है। यदि यह सुविधा उस बेंक के पास नही है, तो वह पैसे नही भेज सकता है। कोई भी व्यक्ति, फर्म जिसका NEFT की सुविधा देने वाली बैंक शाखा में खाता है, उसके माध्यम से वह NEFT द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकता है।

इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति का बैंक खाता नहीं है, तो भी वह NEFT की शाखा में नकद जमा कर के किसी दुसरे को NEFT के माध्यम से पैसे भेज सकता है। इसके लिए उसको बेंक में अपने पते, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक के बारे में सभी जानकारी देना होगी। इस स्थति में ट्रांसफर की अधिकतम राशि तय की गयी है, जो की 50,000 रू. है। इससे अधिक की राशी को ट्रान्सफर नही किया जा सकता है, NEFT transfer करने के लिए बैंक का IFSC Code  आवश्यक होता है।

NEFT Transfer करने पर कितनी Fees देना होती है

आपको बता दे NEFT में recipient bank किसी तरह का fees charge नहीं करती हैं। लेकिन sender, के लिए sending bank भेजने वाले से इसके लिए कुछ फीस लेती है, जो अलग अलग राशी के लिए अलग अलग होती है। जेसे –

  • 10000 रूपए तक ट्रान्सफर करने के लिए Rs 2.50 + GST
  • 10000 से 1 lakh तक ट्रान्सफर करने के लिए Rs 5 + GST
  • 1 lakh से 2 lakh तक ट्रान्सफर करने के लिए Rs 15 + GST
  • 2 lakh से 5 lakh तक ट्रान्सफर करने के लिए Rs 25 + GST
  • 5 lakh से 10 lakh तक ट्रान्सफर करने के लिए Rs 25 + GST फीस देना होती है।

NEFT का उपयोग अन्य किस कार्य में किया जाता है

NEFT के बारे में आप जान गये है, की यह पैसे ट्रान्सफर करने के लिए उपयोग होता है। लेकिन इसके साथ ही इसका उपयोग आप अपने लोन की EMI, क्रेडिट कार्ड बकाया और अन्य तरह के प्रोडक्ट के मूल्य को चुकाने के लिए भी कर सकते है।

अंतिम शब्द –

आज NEFT full form के बारे में हमने आपको इसके लिए पूरी जानकरी प्रदान की है।  NEFT क्या है (NEFT in Hindi) यह किस तरह से कार्य करता है, इसके बारे में सभी जानकारी आपको प्राप्त हो गयी है। आप सभी NEFT के बारे में बेहतर तरीके से समझ गये है। NEFT का उपयोग करना काफी सुरक्षित और तेज तरीका है, यह आपके पैसे को सुरक्षित रूप से कम से कम समय में ट्रान्सफर कर देता है। यदि आपको NEFT से सम्बन्धित अन्य कोई सवाल पूछना है, तो आप हमे जरुर बताये।

Also Read:

Leave a Comment