CCC Full Form in Hindi

CCC Full Form In Hindi: आजकल सभी लोगो कंप्यूटर के बारे में नॉलेज है। सभी आफिस कंपनियों और भी कई जगहों पर कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। लेकिन अगर हमें कंप्यूटर विभाग के किसी भी पद के लिए नौकरी का आवदेन करेंगे तो उसमें सर्टिफ़िकेट की जरूरत होती है। इसके लिए मार्किट में बहुत से कोर्स उपलब्ध है। जिनको प्रत्येक छात्र आसानी से कर लेता है लेकिन यह सर्टिफ़िकेट गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में कहीं भी नहीं लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्हें NIELIT द्वारा दिए जाने वाला CCC का सर्टिफ़िकेट ही मान्य होता है।

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि ट्रिपल सी का फुल फॉर्म क्या होता है साथ ही साथ इसको कहां से किया जा सकता है और इस कोर्स से हमें क्या-क्या फायदे होते हैं पूरी जानकारी इस लेख में दी जाएगी।

CCC क्या है ?

इस कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जाती है। जैसे की  Operating system, MS Office, इंटरनेट और मल्टीमीडिया के बारे में जानकारी दी जाती है। CCC का फुल फॉर्म Course On Computer Concepts होता है। कोर्स में कंप्यूटर और इंटरनेट के बारे में बताया जाता है। अगर आपने यह कोर्स कर लिया है, तो आप किसी भी कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब के लिए योग्य है।

किसी भी सरकारी विभाग में इस प्रमाण पत्र के द्वारा जॉब मिलने के चांस 90% तक होते है। सभी लोग आज इस कोर्स को कर रहे है। और नौकरी हासिल कर रहे है।

CCC का फुल फॉर्म

इस कोर्स को करने के बाद कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर पर आसानी से वर्क कर सकता है। इसमें कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी प्रदान कराई जाती है। इंटरनेट और प्रेजेंटेशन को बनाने के बारे में भी सिखाया जाता है। आज के इस दौर में कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत जरूरी है।

C – Course On

C – Computer

C – Concepts

CCC कोर्स करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

फिलहाल तो इस कोर्स करने के लिए आपके पास कोई डिग्री या किसी बड़े क्लास में पढ़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आप को मिनिमम कक्षा 8 पास होना जरूरी होता है। अधिकतर स्टूडेंट हाई स्कूल, इंटर के बाद ही इस कोर्स को करते हैं।  सभी लोग इस कोर्स को कर सकते है।

CCC का फॉर्म कैसे भरे

फॉर्म भरने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वहां पर आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा अब इसमे सही सही जानकारी डाल कर फॉर्म को सबमिट करें।

फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

फॉर्म भरने के लिए आवेदक के पास फ़ोटो हस्ताक्षर, और एड्रेस के लिए कोई एक आई-डी की जरूरत पड़ती है।

CCC कोर्स की फीस

इस फॉर्म को भरने के फीस 690 रुपये हैं। लेकिन कुछ कोचिंग इंस्टीट्यूड 3500 रुपये भी ले लेते है। वैसे सभी इंस्टीट्यूट अलग अलग फीस लेते है। इंस्टिट्यूट में जाने के बजाय आप इसकी घर पर कर सकते हैं।

CCC का एग्जाम

CCC का एग्जाम फॉर्म भरने के 3 महीने बाद होता है इसके लिए आपको समय-समय पर इसके बारे में जानकारी लेते रहना चाहिए। फॉर्म भरने के बाद बहुत से स्टूडेंट के साथ ऐसा होता है। कि वह परीक्षा देना ही भूल जाते हैं। वैसे तो यह ईमेल के माध्यम से भी नोटिस दे देता है।

CCC का रिजल्ट

एग्जाम देने के बाद करीब 3 महीने के बाद इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। इसमे रिजल्ट के लिए इंतजार नही करना पड़ता है।

CCC कोर्स में सिलेबस

दोस्तो कंप्यूटर के बारे में जिनको बिल्कुल भी नॉलेज नही है, तो यह कोर्स आपके लिए यह बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है। इसका सिलेबस फ्रेशर को देखते हुए ही बनाया गया है। कोर्स निम्न प्रकार से है।

जिनमे से बेसिक फाइनेंस टर्म्स, माइक्रोआफिसवर्ड , इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर, कंप्यूटर कम्युनिकेशन आदि के बारे में सिखाया जाता है।

CCC Exam

इस पोस्ट का एग्जाम ऑनलाइन माध्यम के द्वारा कराया जाता है जो कि प्रत्येक शहरों में आयोजित किया जाता है। CCC परीक्षा में अभ्यर्थियों से निकलती प्रश्न पूछे जाते हैं इन प्रश्नों की संख्या100 होती है। इस परीक्षा को पास होने के लिए कम से कम 50% नंबर होना जरूरी होता है यह नंबर ग्रेड के हिसाब से तय किए जाते हैं।

जैसे अभ्यर्थी के नंबर 50 से 54 के बीच मे आते है, तो उसको D ग्रेड दिया जाता है। और 55 से 64 के बीच नंबर लाने वाले छात्रों को सी ग्रेड प्रदान किया जाता है। जबकि 65 से 74 के बीच आने वालों को ए कैटेगरी का ग्रेट दिया जाता है। और अंत में 75 से 100 के बीच मे नंबर लाने वालो को S ग्रेड दिया जाता है।

CCC कोर्स का सर्टिफिकेट

पेपर को पास करने पर अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी चिंता होती है, कि उन्हें सर्टिफ़िकेट कहां से मिलेगा तो मैं उन्हें बताना चाहूँगा की परीक्षा पास होने के करीब 2 महीने बाद उनका सर्टिफ़िकेट ऑनलाइन कर दिया जाता है। यहां से पास हुए अभ्यर्थी अपने सर्टिफ़िकेट को डाउनलोड कर सकता है, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह सिर्फ तीन बार ही सर्टिफ़िकेट को डाउनलोड कर सकता है। इसके लिए उसे अपने सर्टिफ़िकेट को संभाल कर रखना होगा।

CCC करने के बाद नौकरी के लिए कहा कहा आवदेन करे

पास करने के बाद अभ्यर्थी सरकारी और प्राइवेट विभाग में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता है। इस सर्टिफिकेट द्वारा उसे कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर जॉब मिल जाएगी। प्राइवेट सेक्टर में सैलरी 15 से ₹20000 के बीच में मिलती है, जबकि गवर्नमेंट विभाग में इससे कहीं ज्यादा सैलरी मिलती है।

कोर्स को करने के बाद व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में नॉलेज तो हो ही जाता है। इसके साथ ही वह खुद का भी कोई दुकान वगैरह खोल सकता है। जिसमें वह ऑनलाइन फॉर्म या सरकारी योजना के फॉर्म को भर सकता है इससे उसकी अच्छी कमाई भी हो जाएगी। बहुत से लोग ऑनलाइन फॉर्म को भरकर अच्छी आमदनी कर रहे है।

CCC कोर्स का मुख्य उद्देश्य

सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सभी लोगों को कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी प्रदान कराना है, साथ ही साथ लोग इसके लिए अपने रोजगार का अवसर खुद ही बना सके। इसका उद्देश्य आम आदमी को कंप्यूटर साक्षरता प्रदान करना है। कोर्स को करने के बाद सभी स्टूडेंट मेलिंग प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन तैयार करना। इसके अलावा इंटरनेट के सारी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल कर उन पर और बेहतरीन काम कर रहा है।

यह सरकार द्वारा संचालित किया हुआ कोर्स है। इसके द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की निकाली हुई भर्तियों में सर्टिफ़िकेट को लगाकर आसानी से नौकरी को पा सकता है। सरकारी के अलावा वह प्राइवेट सेक्टर में भी अपने लिए रोजगार के अवसर तलाश सकता है क्योंकि आजकल कंप्यूटर का नॉलेज होने पर प्रत्येक कंपनी उसे जल्दी नौकरी प्रदान कर देती है।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना की CCC का फुल फॉर्म क्या होता है साथ ही इस कोर्स को करने से क्या फायदा होता है ?  इस फॉर्म को कैसे भर सकते हैं और इसकी परीक्षा कब होती है इसमें आपको पूरी जानकारी दी गई है आशा करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा।

Read More –

  1. BCA Full Form in Hindi
  2. ISO Full Form in Hindi
  3. ITI Full Form in Hindi

Leave a Comment