(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2020

Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana | मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना ऑनलाइन आवेदन | दिल्ली घर-घर राशन योजना | दिल्ली घर घर राशन स्कीम लाभार्थी सूची, स्टेटस

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वकांक्षी एवं दिल्ली के नागरिकों के लिए एक लाभकारी योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि इस योजना के अंतर्गत दिल्ली वासियो के  घर घर राशन मुहैया कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री घर का राशन योजना 2020

योजना का नाम मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना
इनके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल
लाभार्थी राज्य के गरीब लोग
उद्देश्य लोग को घर पर ही राशन मुहैया कराना
Website https://delhi.gov.in/

भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद लगभग 16 लाख हो चुकी है जो बहुत चिंता का विषय है। अगर इसी तरह से कोरोना संक्रमित लोग बढ़ते रहे तो इससे भारत को काफी नुकसान होगा। यह नुकसान आर्थिक तथा सामाजिक भी हो सकता है, इससे न जाने कितने प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होगी जो आम जनता के लिए उचित नहीं है परंतु खुशी की बात यह है कि इस समस्या के बावजूद भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर एक साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

आज भारत का एक ऐसा राज्य जिस पर पूरी दुनिया की नजर होती है ना केवल आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से भी यह राज्य महत्वपूर्ण है हम जिस राज्य की बात कर रहे हैं उसका नाम दिल्ली है। दिल्ली भारत की राजधानी है इसीलिए दिल्ली के उथल-पुथल पर नजर पूरा भारत और पूरी दुनिया रखती है। दिल्ली में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। इस तादात को रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वकांक्षी एवं दिल्ली के नागरिकों के लिए एक लाभकारी योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना है।

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी बताएं गे हम यह भी बताएंगे कि यह दिल्ली वासियों के लिए किस प्रकार से लाभकारी सिद्ध होगी एवं इसके लिए आवेदन कैसे करें।

मुख्यमंत्री घरघर राशन योजना 2020 क्या है?

यह योजना दिल्ली वासियों के लिए है इस योजना का शुभारंभ दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किया गया है। उन्होंने इस योजना के बारे में डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को बताया। जैसा कि आप जानते ही हैं दिल्ली हमारे देश की राजधानी है इसीलिए यहां के नागरिकों की देखरेख करना अति आवश्यक हो जाता है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली वासियों को खाने का सामान जैसे चावल, गेहूं, चीनी आदि महत्वपूर्ण खाद्यान्न उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे दिल्ली वासियों में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमित लोगों को रोक सके।

इस योजना के तहत दिल्ली के लोग बाहर जाकर राशन की दुकान में बहुत समय तक लंबी लाइन लगाकर खड़े रहा करते थे, जिससे नागरिकों का बहुमूल्य समय नष्ट हो जाया करता था। उस समय को रोकने के लिए तथा खाद्यान्न संबंधी आपूर्ति को पूरा करने के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है इस योजना का शुभारंभ जुलाई 2020 को किया गया है।

मुख्यमंत्री घरघर राशन योजना 2020 का उद्देश्य

जैसा कि हम सब जानते ही हैं खाद्यान्न हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है इनके बिना ना ही जीवन संभव है और ना ही किसी गतिविधि को हम पूरा कर सकते हैं। यदि शरीर में ही शक्ति नहीं रहेंगी तो हम कोई कार्य नहीं कर पाएंगे उसी तरह से राशन का यदि सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंचाया जाएगा तो वह नष्ट हो जाएगा इसीलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस महत्वकांक्षी एवं अत्यंत लाभकारी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का उद्देश्य यह है कि दिल्ली के लोगों को उनके घर में ही राशन पहुंचा दिया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

इस योजना का यह भी उद्देश्य है कि दिल्ली एक व्यस्त  शहरों में से एक है जहां के लोग बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं उनका समय बहुत ही कीमती होता है इसलिए उनके कीमती समय को बचाने के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है। दिल्ली में रहने वाले झुग्गी झोपड़ी एवं गरीब परिवारों को उनके घर तक राशन पहुंचा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री घरघर राशन योजना 2020 के लाभ

  • इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आम नागरिकों को उनके घर में ही बड़े सुरक्षित ढंग से राशन पहुंचा दिया जाएगा।
  • पहले लोगों को गेहूं मिला करता था और उसे इस आने के लिए दुकान जाया करते थे परंतु इस योजना के अंतर्गत सरकार सीधे गेहूं खरीद कर उससे पीसकर लोगों तक पहुंचेंगे।
  • इसमें लाभार्थी को चावल के पैकेट मिला करेंगे पहले चावल खुले रूप में दिया जाता था जिससे नुकसान होने के ज्यादा चांस रहते थे।
  • लोगों का बहुमूल्य समय बचेगा उस समय को अन्य कार्यों में लगाया जा सकता है दिल्ली के लोगों में जो कोरोना वायरस से फैल रहा है उसे रोका जा सकता है।
  • दिल्ली राज्य में ज्यादातर यातायात से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हुआ करती थी इस योजना के तहत यातायात की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
  • अब लोगों को लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस योजना का महत्वपूर्ण भाग यह है कि गरीब एवं अमीर दोनों वर्गों को समान रूप से खाद्यान्न प्रदान किया जाएगा।
  • झुग्गी झोपड़ी हो में रहने वाले लोगों को बारिश के दिनों में काफी परेशानी हुआ करती थी परंतु इस योजना के आ जाने से खाद्यान्न सीधे उनके घर में पहुंचा दिया जाएगा।
  • इसकी यह खास बात है कि 6 से 7 महीने में होम डिलीवरी राशन शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री घरघर राशन योजना 2020 हेतु पात्रता

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास राशन कार्ड होना चाहिए।
  • दिल्ली का कोई भी निवासी चाहे महिला या पुरुष हो वह इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं।
  • आवेदक का नाम मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2020 की लिस्ट में नाम आना चाहिए।

मुख्यमंत्री घरघर राशन योजना 2020 के लिए आवेदन कैसे करें

राज्य के जो भी नागरिक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो लाभार्थी को सबसे पहले आवेदन करना होगा। इस योजना की आवेदन की प्रक्रिया  बहुत ही सरल और आसान बनाई गई है जिसे कोई भी नागरिक बड़े आसानी से समझ कर आवेदन कर सकता है।

  • इसके लिए मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2020 के तहत आपको राशन डीलर से संपर्क करना होगा।
  • अब आपको राशन डीलर आवेदन करने की सभी उचित जानकारी प्रदान करेगा।
  • तब आप आवेदन पत्र प्राप्त करें और उसमें चाही गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब यह आवेदन पत्र डीलर को जमा कर दें।
  • कुछ दिनों के बाद इस योजना की सूची जारी होगी उस सूची में आपका नाम आएगा उसे अच्छे से जांच कर ले।
  • सूची में नाम आने के बाद अगले 6 से 7 महीने में होम डिलीवरी राशन शुरू हो जाएंगी।
  • इस तरह से लाभार्थियों इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आपको यह भी पढ़ना चाहिए: 

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इसलिए का केवल यह उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2020 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। यह दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से है जो आम नागरिकों को ज्यादा फायदा पहुंचाएंगे इसमें सभी को समान रूप से खाद्यान्न दिया।

Leave a Comment