[Registration] राज कौशल योजना 2023 | Raj Kaushal Yojana Online Registration

Raj Kaushal Yojana Online Apply | राज कौशल योजना ऑनलाइन पंजीकरण | Raj Kaushal Yojana Registration | Raj Kaushal Portal In Hindi

राजस्थान की सरकार लॉकडाउन की मार झेल रहे कई प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए एक नई योजना शुरू की जिसका नाम राज कौशल योजना (Raj Kaushal Yojana) है।

राज कौशल योजना (Raj Kaushal Yojana) के तहत वह आवेदन कर राज कौशल योजना के तहत वह गरीब मजदूर भी आवेदन कर सकते हैं, जिनका लॉकडाउन के चलते रोजगार छिन चुका है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कौशल योजना लिए एक राज कौशल पोर्टल लांच किया है।

Raj Kaushal Yojana Key Highlights

आर्टिकल किसके बारे में है राज कौशल योजना
किस ने लांच की स्कीम राजस्थान सरकार
लाभार्थी राजस्थान के श्रमिक और नियोक्ता
उद्देश्य सभी श्रमिकों को रोजगार प्रदान करना तथा नियोक्ताओं को मजदूर प्रदान करना
ऑफिशियल वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2023
स्कीम उपलब्ध है या नहीं उपलब्ध

आज हम आपको इस आर्टिकल में राज कौशल योजना (Raj Kaushal Yojana) के बारे में पूरी जानकारी विस्तार के साथ देने वाले हैं। आगेआर्टिकल में हम बात करेंगे कि राज कौशल योजना का लाभ आप किस तरह से पा सकते हैं।

इसका ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है। एवं वह कौन-कौन से जरूरी मापदंड है जिनके आधार पर यह तय तय किया जाएगा कि कोई व्यक्ति राज कौशल योजना योजना का लाभ पाने के लायक है या नहीं। तो चलिए सब विस्तार से जानते हैं।

Raj Kaushal Yojana 2023 Portal

राजस्थान कौशल एवं आजीविका विभाग निगम ने इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के साथ मिलकर के एक राज कौशल पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल के जरिए हर व मजदूर जो लॉकडाउन के चलते अपनी आजीविका खो बैठा है, वह आसानी से अपने लायक काम पा सकता है।

साथ ही  ऐसी इंडस्ट्रीज जो मजदूरों की कमी से जूझ रही हैं वह अपनी इंडस्ट्री के लिए मजदूर पा सकते हैं। देश मे जब लॉक डाउन शुरू हुआ था उसके बाद से सबसे अधिक चर्चा मजदूरों के रोजगार को लेकर थी। सभी काम बंद पड़े थे।

कोई भी आर्थिक गतिविधि नही चल रही थी, जिसकी वजह से मजदूरों के काफी परेशानी बढ़ गई थी। मजदूरों ने इसी के चलते पलायन करना शुरू कर दिया। सारे मजदूर अपने अपने गाँव, शहर जाने लगे और इसमे सरकार ने भी काफी मदद की। लेकिन असली समस्या बाद में उत्पन्न होनी थी जब रोजगार चालू होते।

क्योंकि मजदूरों की कमी के चलते कंपनी काम नही कर पायेगी। इसी बात को ध्यान में रखते राजस्थान की सरकार ने बहुत पहले की Raj Kaushal Yojana बनाने का आदेश कर दिया था। अब यह पोर्टल लाइव हो चुका है। राज कौशल पोर्टल के जरिए उन लोगो की समस्या भी हल हो जाएगी जिनके पास रोजगार नही है।

वही दूसरी तरफ कंपनी की समस्या का समाधान भी हो जाएगा। देश मे लॉकडाउन के दौरान भारी संख्या में लोग राजस्थान भी आए थे। प्रदेश के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन लोगों को रोजगार दिलाने को लेकर थी। लेकिन अब राज कौशल पोर्टल के आ जाने के बाद रोजगार से संबंधित सभी समस्याएं हल होती नजर आ रही है।

राज कौशल पोर्टल का उद्देश्य

राज कौशल पोर्टल का उद्देश्य सिर्फ एक ही है और वह है कि राज्य के बेरोजगार लोगो को रोजगार देना। एक आंकड़े के मुताबिक राजस्थान के करीब 15 लाख से ज्यादा रोज रोजगार की तलाश में है, कई लोग जो दूसरे राज्यों में काम करते थे वो अब अपने गांव वापस आ गए है। उनके रोजगार की व्यवस्था करना भी अब सरकार की जिम्मेदारी है।

इसलिए सरकार ने एक ऐसा पोर्टल तैयार करवाया है जहाँ रोजगार मांगने वाला और रोजगार देने वाला दोनों एक ही मंच पर इकठ्ठा हो सकें। Raj Kaushal Yojana उन उद्योगों को श्रमिक दिलवाता है जो इनकी जरूरत है। राज कौशल पोर्टल उन्ही श्रमिक को भेजता है जो इस पोर्टल में रजिस्ट्रर्ड है।

इस तरह से दोनों ही पक्षों का काम चल रहा है। हालांकि कोई कंपनी चाहे तो सीधा व्यक्ति से बात करके भी उन्हें काम दे सकती है।

राज कौशल पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए Eligibility Criteria

राज कौशल पोर्टल में सिर्फ वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो राजस्थान का निवासी है।

  • यदि कोई श्रमिक किसी दूसरे राज्य से पलायन करके अपने राज्य राजस्थान आया है तो वह श्रमिक राज कौशल पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
  • यदि किसी कंपनी को श्रमिक की जरूरत है तो वह भी राज कौशल पोर्टल में पंजीकरण करवा सकती है। इस पोर्टल से कंपनी को मजदूर दिए जाएंगे।
  • यदि कोई मजदूर लॉकडाउन की वजह से रोजगार खो चुका है, जो राजस्थान में ही काम कर रहा था, तो वह भी राज कौशल पोर्टल में अपना पंजीयन करवा सकता है।

Raj Kaushal Portal Registration के लिए जरूरी दस्तावेज

कोई भी सरकारी योजना हो, उसका लाभ पाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना ही पड़ता है। रजिस्ट्रेशन करवाते वक़्त आपको जरूरत पड़ती है कुछ आवश्यक डॉक्युमनेट्स की, जिनकी मांग शासन के द्वारा की जाती है।

राज कौशल पोर्टल के आवेदन के लिए आपको इन सब दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी।

आवेदक का आधार कार्ड

  • आवेदक का जन आधार कार्ड
  • आवेदक का मोबाइल नंबर
  • BRN नंबर
  • और SSO ID

राज कौशल पोर्टल के लाभ

  • राज कौशल पोर्टल के जरिए कोई भी मजदूर रोजगार हासिल कर सकता है।
  • राज कौशल पोर्टल के जरिए कोई भी कंपनी अपनी लिए मजदूरों का इंतजाम भी कर सकती है।
  • इस योजना से जुड़े लोगों का स्किल भी विकसित किया जाएगा।

Raj Kaushal Yojana 2023 Registration

जैसा कि ऊपर बताया है, यह योजना मजदूरों और कंपनी दोनों के लिए है। इस योजना के जरिए बेरोजगार लोग अपने लिए काम तलाश सकते हैं।

वही जिन्हें कामगारों की जरूरत है वह अपने लिए कामगार भी तलाश सकते हैं। दोनों के बीच के अंतर को समझा जा सके इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को अलग अलग बनाया गया है।

इसलिए हम आपको कामगारों और कंपनी दोनों के लिए आवेदन करने के तरीके को यहां पर बताएंगे।

Raj Kaushal Yojana 2023 Apply Online.

श्रमिक कैसे आवेदन करें?

 राज कौशल योजना की आधिकारिक वेबसाइट शुरू हो गई है जो कि https://rajkaushal.rajasthan.gov.in/ है। आपको इस वेबसाइट पर जाना है।

  • होम पेज पर आपको पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा। आपको इसी विकल्प को चुन लेना है।
  • अब एक नया पेज खुल जायेगा। इस पेज में आपको Citizen के विकल्प को चुनना है।
  • जैसे ही आप Citizen का विकल्प चुनेंगे, वैसे ही आपसे EMail Id और Mobile Number मागेगा. आपको यह डाल देना है।
  • अब आपके मोबाइल में ओटीपी आएगा, यह OTP आपको Website में डाल देना है।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको यह फॉर्म सावधानी और सही जानकारी के साथ भरना है।
  • फॉर्म भरने के बाद इस फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • जैसे ही आप फॉर्म को सबमिट कर देंगे आपका Ragistration की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उद्योग अपना आवेदन कैसे करें?

यदि आप किसी उद्योग के लिए Worker की तलाश कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको

https://rajkaushal.rajasthan.gov.in/ वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।

  • यहाँ पर आपको पंजीयन का विकल्प दिखाई देगा। आपको यही विकल्प चुनना है।
  • विकल्प चुनने के बाद आपके सामने कुछ और विकल्प आयेंगे जिनमे से आपको उद्योग चुनना है।
  • अब आपको एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालनी होगी, मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  • जब आपके नंबर पर ओटीपी आ जाए तो मांगी गई जगह पर वह डाल दें।
  • ओटीपी सबमिट होते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब इस फॉर्म को भरना है और भरने के बाद सबमिट कर देना है।
  • बस फॉर्म सबमिट होते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

सरकारी कर्मचारी कैसे आवेदन करें?

 यदि सरकारी कर्मचारी भी राज कौशल योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो उनको सबसे पहले राज कौशल पोर्टल https://rajkaushal.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।

  • यहां होम पेज पर ही आपको पंजीयन का विकल्प दिख जाएगा।
  • पंजीयन के विकल्प को आप Select कर लें।
  • यहां पर आपके सामने कुछ विकल्प आयेंगे जिनमे से आपको सरकारी कर्मचारी वाला विकल्प चुनना है।
  • अब आपसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी मांगी जाएगी। वह भर दें।
  • इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी वेबसाइट में मांगा जाएगा तो डाल दें।
  • ओटीपी डालने के बाद आवेदन करने वाला फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपको यह फॉर्म भरना है और भर जाने के बाद सबमिट कर देना है।
  • सबमिट करते ही रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया तो पूरी हो गई।

राज कौशल पोर्टल पर हर तरह का जरूरतमंद व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है, बस इसके लिए ऊपर बताई गई कुछ शर्तों का बस पालन होना चाहिए।

You will Also Like:

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य राज कौशल पोर्टल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देना था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सके | आप सभी इस अपने दोस्तों व रिश्तेदारों में ज़रूर शेयर करें और कमेंट करके बताएं कि आपको ये जानकारी कैसी लगी।

Leave a Comment