Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2021 | माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2021

महाराष्ट्र की सरकार अपने यहाँ महिलाओं की शिक्षा और लिंगानुपात को बराबर करने के उद्देश्य से माझी कन्या भाग्यश्री योजना को शुरू किया था। इस योजना को 1 अप्रैल 2016 को शुरू किया गया था। Majhi Bhagyashree Kanya Yojana का मुख्य मकसद राज्य में लड़कियों की संख्या बढ़ाना था।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2021 का लाभ उन्ही दम्पति को मिलेगा जिनकी एक या दो बेटी हैं। इसी योजना के तहत ऐसे व्यक्तियों को आर्थिक लाभ दिया जाएगा, ताकि वह अपनी बेटी को पढ़ने से न रोके। Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2021 के लिए जरूरी दस्तावेज़ क्या है? किस तरह से माझी कन्या भाग्यश्री योजना में आप अपना आवेदन कर सकते हैं, यह सब आगे जानेंगे।

Key Point of MKBY 2021

योजना का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना
इनके द्वारा शुरू की गयी महाराष्ट्र सरकार द्वारा
लॉन्च की तारीक 1 अप्रैल 2016
लाभार्थी राज्य की बालिका
उद्देश्य महाराष्ट्र की लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2021

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2021 का लाभ वह परिवार पा सकता है, जिनकी या तो 1 बेटी है या 2 बेटियाँ है। यदि कोई व्यक्ति पहली बेटी के जन्म के बाद नसबंदी करवा लेता है, यानी कि वह अब दूसरे बच्चे को जन्म नही देना चाहते हैं तो प्रदेश की सरकार परिवार में जन्मी बेटी के नाम पर 50,000 रु की धनराशि जमा करते हैं।

लेकिन यह 50,000 रु आपको तभी मिलेंगे जब पहली बेटी के जन्म के 1 वर्ष के भीतर ही नसबंदी करवा लें। वही यदि दूसरी बेटी हो गई तो आपको दूसरी बेटी के जन्म के 6 माह के अंदर नसबंदी करवानी पड़ेगी, तभी आपको इस योजना का लाभ मिल पायेगा।

दूसरी बेटी के जन्म होने की स्थिति में Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2021 के तहत दोनों बेटियों के नाम से 25,000-25,000 रु की धनराशि जमा करवा दी जाएगी। इस धनराशि को पाने के लिए आपको Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Form भरना पड़ेगा। यह आवेदन आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ पाने के लिए न्यूनतम आय.

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की गई माझी कन्या भाग्यश्री योजना पहले सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL परिवार जिनकी आय 1,00,000 से कम होती थी उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाता था।

लेकिन Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2021 में बदलाव हुआ। यह बदलाव इसी वर्ष किया गया है। इस बदलाव के तहत अब न्यूनतम आय की सीमा को बहुत अधिक बढ़ा दिया गया है।

जहाँ पहले यह सीमा मात्र 1,00,000 हुआ करती थी अब यह सीमा बढ़कर 7.5 लाख प्रति वर्ष हो गई है। यानी कि यदि किसी व्यक्ति की वार्षिक आय 7.5 लाख भी है तो भी वह व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है।

Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2021 से पैसे कब निकाल सकते हैं?

इस योजना के जरिए कन्या को 50,000 रु या 25,000 रु की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह कन्या जमा राशि के ब्याज का पैसा पहली बार 6 वर्ष की उम्र में निकाल पाएगी।

जबकि दूसरी बार ब्याज का पैसा 12 वर्ष की उम्र में निकाल सकती है। वही जब लड़की की उम्र 18 वर्ष हो जाएगी तो वह पूरी धनराशि निकाल सकती है।

लेकिन पूरी धनराशि निकलते वक्त दो शर्ते जरूर पूरी होनी चाहिए, जिसमे से पहली शर्त यह है कि लड़की की 18 वर्ष होना चाहिए और दूसरी शर्त है कि लड़की कम से कम 10 वी तक पढ़ी होनी चाहिए।

कोई भी माता पिता इस योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Online आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।

ऑनलाइन आवेदन के बाद लड़की या लड़की के माँ के नाम पर एक खाता खोला जाता है। इसी खाते में सरकार समय समय पर धनराशि जमा करती रहती है।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना के उद्देश्य.

हमारे देश मे आज भी ऐसे कई इलाके मौजूद हैं जहां लड़के और लड़कियों को एक नजर से नही देखा जाता है। इसी के चलते जन्म के पहले की लिंग का पता करके लड़की को मार दिया जाता है।

इसकी वजह से लिंगानुपात बहुत बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह एक अपराध भी है। इन्ही सब समस्याओं से निजात पाने के लिए सरकार Majhi Bhagyashree Kanya Yojana शुरू की.

जैसा कि कन्या के जन्म होने के बाद एक निश्चित धनराशि कन्या के खाते में डाल दी जाती है। इसका साफ अर्थ यह है कि सरकार नही चाहती है कि कोई बहु किसी लड़की को एक आर्थिक बोझ के तौर पर देखे।

इसके साथ ही कन्या शिक्षा भी इस योजना का दूसरा उद्देश्य है। जैसा कि इस योजना की एक शर्त है कि पूरी राशि उसी को मिल पाएगी जो लड़की 10 वी कक्षा तक पढ़ी होगी।

इससे इस बात की कोशिश की गई है कि कम से कम लड़कियों की 10वी तक की शिक्षा सुनिश्चित हो।

Majhi Bhagyashree Kanya योजना के लाभ

जैसा कि ऊपर बताया कि माझी कन्या भाग्यश्री योजना मुख्य रूप से लड़कियों के लिए शुरू की गई है। इसीलिए इस योजना के अधिकतर लाभ कन्या को ही मिलेंगे।

यदि परिवार के द्रष्टिकोण से बात करें तो बेटी की पढ़ाई और खासकर शादी करने में लगने वाले पैसे की व्यवस्था एक तरह से शादी के वक़्त ही हो जाती है।

इन लाभों के अलावा जो मुख्य लाभ है वो कुछ इस प्रकार हैं:-

  • यदि कोई परिवार पहली बेटी के जन्म के बाद नसबंदी करवा लेता है तो उसे 50,000 रु की धनराशि दी जाती है।
  • यदि कोई परिवार दो बेटियों के बाद नसबंदी करवाता है तो उन दोनों बेटियों को 25-25 हजार की धनराशि दी जाती है।
  • इस योजना का लाभ परिवार में दो बेटियों के होने पर ही मिलेगा।
  • नई नीति के तहत अब बेटी और माँ के नाम नेशनल बैंक में साझा खाता खोला जाएगा, जिसमे 1 लाख ला दुर्घटना बीमा की सुविधा और 5000 का ओवर ड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी।
  • सरकार चाहती है कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिले, इसलिए वार्षिक आय की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 7.5 लाख कर दिया गया।
  • इस योजना का लाभ तभी मिल पायेगा जब पहली बेटी के जन्म के 1 साल के भीतर नसबंदी करवाएं और दूसरी बेटी के जन्म के 6 माह के भीतर नसबंदी करवाना जरूरी है।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2021 के लिए जरूरी दस्तावेज़.

इस योजना का लाभ आपको तभी मिल पाएगा जब आप इस योजना के लिए आवेदन करेंगे। आवेदन करने के लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।

जो इस प्रकार है।

  • इस योजना का लाभ उसी व्यक्ति को मिल सकता है, जो राजस्थान का मूल निवासी हो
  • व्यक्ति जिसकी दो बेटियां हो.
  • दो बेटी के बाद जिसकी तीसरी संतान हो जाए उसे लाभ नही मिलेगा।
  • आवेदक का आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक का आय प्रमाणपत्र।
  • आवेदक का निवास प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट size Photo
  • लड़की की माँ और बेटी का अकॉउंट नंबर.

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना आवेदन फॉर्म.

इस फॉर्म को डालने का फिलहाल कोई online विकल्प नही आया है। लेकिन आप इस फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और भर कर जमा कर सकते हैं।

इसके लिए आपको महाराष्ट्र शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.maharashtra.gov.in/1125/Home पर जाना पड़ेगा।

यहां से आप Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Form का PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही सही भर दें।

फॉर्म भर जाने के बाद उसमे जरूरी दस्तावेजों को भी संलग्न कर दें। इसके बाद आप पास के किसी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के Office में यह फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस तरह से आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना माझी कन्या भाग्यश्री योजना निश्चितरूप से एक बहुत ही सराहनीय योजना है।

यदि आप इस योजना का लाभ पाने लायक है तो इस योजना के लिए आवेदन जरूर करें। इसके साथ ही यदि आपके आसपास कोई ऐसा है जो इस योजना का लाभ पा सकता है तो उसे माझी कन्या भाग्यश्री योजना के बारे में जानकारी दे।

क्योंकि हमारा मकसद है लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना ताकि वो इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पा सकें।

आपको यह भी चाहिए

Leave a Comment