स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 Online Registration Stree Swabhiman Yojana

स्त्री स्वाभिमान योजना आवेदन | Online Registration Stree Swabhiman Yojana | स्त्री स्वाभिमान योजना फॉर्म | स्त्री स्वाभिमान स्कीम सीएससी रजिस्ट्रेशन

Stree Swabhiman Yojana 2023 केंद्र सरकार द्वारा संचालित की गई है जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद जी ने सीएससी महिला वीएलई कार्यक्रम के अंतर्गत किया। जिसके तहत हमारे देश में निवास करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को सेनेटरी पेड उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे व उन्हें मासिक धर्म से सम्बन्धित किसी तरह की बीमारी और परेशानी न हो पाए।

यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है और इससे उन्हें रोजगार के मौके भी मिलेंगे। आज हम अपने इस आर्टिकल में बतायेंगे की स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 क्या है, इसका सारा विवरण, इस योजना के उद्देश्य और लाभ, इसमें आवेदन हेतु योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में।

Stree Swabhiman Yojana 2020

स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 क्या है?

 इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ देश मे रहने वाली सारी स्त्रियां ले सकती हैं। इस के तहत हमारे देश की सभी बालिकाओं और महिलाओं को अच्छे और सस्ते सेनेटरी पेड उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि वे इस दौरान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रख सकें और उन्हें मासिक धर्म से संबंधित बीमारियां ना हो।

महिलाओं को उनके मासिक चक्र से संबंधी समस्याएं भी होती रहती हैं लेकिन वे जागरूक न होने की वजह से और कई बार शर्म के कारण किसी से कुछ पूछने में या जानकारी लेने में झिझकती हैं।

CSC द्वारा महिलाओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत ही कम कीमत वाले और एकोफ़्रेंडली सेनेटरी पैड निर्मित करवाकर प्रदान किये जायेंगे, ताकि कम पैसों में स्त्रियों को अच्छे पैड उपलब्ध हों, और उनकी स्वास्थ्य दर ऊंचा उठे। Stree Swabhiman Yojana 2023 के क्रियान्वयन के लिए सारे देश में कई सारी कम इन्वेस्टमेंट वाली सेनेटरी पैड निर्माण की यूनिट्स लगाई जाएंगी।

अभी देश में इस प्रकार की 15 यूनिट्स हैं। जिनसे ना सिर्फ महिलाओं का स्वास्थ्य सुनिश्चित होता है , बल्कि उन्हें रोजगार भी मिलता है। जो महिलाएं सैनेट्री पैड का उपयोग और इनके फायदे नहीं जानती हैं, उन्हें इस बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

Stree Swabhiman Yojana Highlights

योजना का नाम स्त्री स्वाभिमान योजना
इनके द्वारा शुरू की गयी केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश की महिलाये और लड़किया
उद्देश्य सेनेटरी नेपकिन प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइट https://csc.gov.in/

स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 के मुख्य उद्देश्य

 स्त्री स्वाभिमान योजना  2023 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता का ख्याल रखते हुए उन्हें कम दामो पर सैनेट्री पैड उपलब्ध करवाना तथा साथ ही उनके लिए सैनेट्री पैड के निर्माण की इकाइयों में रोजगार के मौके प्रदान करना भी है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं मासिक चक्र के दौरान अपना ख्याल नहीं रख पाती हैं। कुछ महिलाएं इस बारे में जागरूक भी नही होती हैं। अतः महिलाओं को मासिक के समय असावधानी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इससे स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाएं भी विद्यालय की गतिविधियों और खेलों में बेझिझक भाग ले पाएंगी। यह स्त्रियों के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 से लाभ

 जैसा कि हमने आपको बताया कि ये योजना महिलाओं ओर बालिकाओं के लिए है, तो इसका लाभ देश की सभी महिलाएं ले सकती हैं। इस योजना के मुख्य लाभ निम्न प्रकार से हैं –

  • इस स्कीम के अंतर्गत गावों में रहने वाली बालिकाओं को फ्री सैनेट्री पैड दिए जाएंगे।
  • महिलाओं को बहुत कम दामों में अच्छी गुणवत्ता वाले सैनेट्री पैड प्रदान करवाए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत जो सैनेट्री पैड बनाये जाएंगे, वे सस्ते तो होंगे ही साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल भी होंगे।
  • स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 से महिलाओं को रोजगार के मौके भी मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
  • महिलाओं व बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान रखी जाने वाली सावधानी और स्वच्छ्ता के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
  • विशेष तौर पर गांव की महिलाओं को इस योजना से अधिक लाभ पहुंचाया जाएगा, क्योंकि कम शिक्षित होने की वजह से वे सैनेट्री पैड के उपयोग मासिक के दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के बारे में वे जागृत नहीं रहती हैं।
  • सैनेट्री पैड के उपयोग के लिए ट्रेनिंग कैम्प भी लगवाए जाएंगे , जिसमें डॉक्टर्स और नर्सेज व मेडिकल स्टाफ रहेगा। इन कैम्प में महिलाएं अपने प्रश्न पूछ सकती हैं और जानकारी भी ले सकती हैं।

स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 के लिए योग्यता और जरूरी डॉक्यूमेंट

Stree Swabhiman Yojana 2023 का लाभ उठाने के लिए योग्यता और जरूरी डाक्यूमेंट्स इस प्रकार से हैं-

  • देश में रहने वाली सारी महिलाएं व बालिकाएं इस स्कीम का लाभ ले सकती हैं।
  • आवेदक महिलाओं को आधार कार्ड की जरूरत होगी।
  • पहचान पत्र भी आवेदन के लिए चाहिए होगा।
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो और मोबाइल नंबर की भी आवश्यकता पड़ेगी।

Stree Swabhiman Yojana Statistics

States and UT covered 39
District covered 693
Blocks covered 3960
Number of beneficiaries 5066271

स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 के लिये ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

 जो भी महिलाएं सरकार की इस खास स्कीम का फायदा लेना चाहती हैं उन्हें पहले अपना पंजीकरण इससे सम्बन्धित वेबसाइट पर करवाना होगा। Stree Swabhiman Yojana 2023 में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए नीचे बताया गया प्रोसेस फ़ॉलो कीजिये।

  • रेजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आवेदक को इसकी वेबसाइट http://csc.gov.in/ पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज ओपन होने के बाद पुलिस सत्यापन फॉर्म प्रारूप के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • अब इस फॉर्म को डाउनलोड करके सारी जानकारी भर दीजिये और फिर पुलिस स्टेशन में जमा करवा दीजिये।
  • इसी वेबसाइट में नीचे दिए हैं रेजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें और आधार नम्बर भरिये।
  • आधार नम्बर का प्रमाणीकरण eKYC के द्वारा होता है। KYC चुनकर आगे की प्रोसेस कीजिये।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमे सारी जानकारी भरिये और पुलिस सत्यापन के डाक्यूमेंट्स को भी इसके साथ अपलोड कर दीजिये।
  • अब सबमिट कर दीजिये, और बस आपका रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

स्त्री स्वाभिमान योजना 2023 में लॉगिन करने की प्रक्रिया

 अगर आप Stree Swabhiman Yojana 2023 आप पंजिकृत हो चुकी हैं और लॉगिन करना चाहती हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कीजिए-

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई की प्रशासनिक वेबसाइट http://csc.gov.in/ पर जाइये।
  • फिर होम पेज ओपन होने के बाद उसमें लॉगिन के लिंक पर क्लिक कीजिए। सीधा लॉगिन पर जाने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें। https://streeswabhiman.in/login
  • इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड टाईप करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस तरह से आप लॉगिन कर पाएंगी।

स्त्री स्वाभिमान योजना मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

 यदि आप चाहें तो गूगल प्ले से स्त्री स्वाभिमान मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकती हैं। इसके लिए-

  • पहले अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन कीजिये।
  • फिर इसमें Stree Swabhiman Yojana 2023 टाइप कर के सर्च करें।
  • इसके बाद सर्च करने पर एक लिस्ट ओपन होगी, जिसमें से सबसे ऊपर के विकल्प का चयन कीजिए।
  • फिर इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करने पर स्त्री स्वाभिमान योजना मोबाइल ऐप आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

सम्पर्क सूत्र : Contact

इस योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की पूछताछ अथवा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये-
https://streeswabhiman.in/contact-us

Head Office

CSC e-Governance Services India Limited,
Ministry of Electronics & Information Technology,
Electronics Niketan, 6, CGO Complex, Lodhi Road,
CGO Complex, Pragati Vihar,
New Delhi – 110020

PMU Office

Project Management Unit,
CSC e-Governance Services India Limited,
238, Okhla Phase 3,
New Delhi – 110020

For any grievance do write to us at stree-swabhimaan@csc.gov.in

Central Coordinators
S. No. Name Email ID Contact No.
1 Avnish Tyagi avnish.tyagi@csc.gov.in 9910066106
2 Gaurav Choudhary gaurav.chaudhary@csc.gov.in 9654208221
3 Rashmi Jeta rashmi.jeta@csc.gov.in 9589896941
4 Prashant Rathour prashant.rathour@csc.gov.in 9910041418
5 Megha Shirwan (Support) megha.shirwan@csc.gov.in 8130430610
6 Ritu Godra (Support) ritu.godra@csc.gov.in 9582063509

आपको यह भी पढ़ना चाहिए :

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य यह है कि Stree Swabhiman Yojana 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का फायदा प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment