Ration Card Form Kaise Bhare? राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरें?

Ration Card Form Kaise Bhare: आज कल राशन कार्ड लगभग सभी लोगो की ज़रूरत है। जिससे हमें कई सरकारी लाभ मिलते हैँ। राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको एक फॉर्म भी भरना होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपना Ration Card Form Kaise Bhare और आप राशन कार्ड बनवाने के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

Ration Card Form Kaise Bhare? राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरें?

यदि आप राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के SDO ऑफिस से यह फॉर्म लेना होगा। आजकल सभी सरकारी कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर भी किए जाते हैं इसलिए यदि आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए आपको भारत सरकार द्वारा संचालित वेबसाइट http://sfc.bihar.gov.in/login.htm पर जाना होगा यहाँ आप अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करके उसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

अगर आप राशन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी चाहते है तो हमारा यह लेख पढ़ सकते है जिसमें हमने बताया है की राशन कार्ड कैसे बनाते है, और राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है, राशन कार्ड के क्या फायदे और नुक्सान है हमने हर एक छोटी से छोटी बात को भी बताया है यहां क्लिक करके आप हमारा लेख पढ़ सकते हैं Ration Card Kaise Banaye

यदि आप दिल्ली से फॉर्म भर रहे हैं तो आपको राज्य के नाम में दिल्ली को सेलेक्ट करके उसके लिंक पर क्लिक करना है वहां पर उसका ऑफिशियल वेबसाइट पेज खुल जाएगा उसके बाद आपको एक डाउनलोड का ऑप्शन भी मिलता है जिस पर क्लिक करने के बाद आपको कई विकल्प दिखाई देंगे उनमें से आप को NFS का PDF एप्लीकेशन डाउनलोड करना है।

अब आप जानेंगे कि इस एप्लीकेशन फॉर्म को आप किस तरह भर सकते हैं। राशन कार्ड फॉर्म को भरने से पहले आप उस पर दिए गए दिशा-निर्देश को अच्छी तरह से पढ़ ले।

अब आप फॉर्म भरना शुरू कर सकते हैं सबसे पहले आपको फोन में अपना वर्तमान समय का पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है।

  1. सबसे पहले फॉर्म में आपसे आपके पुराने राशन कार्ड का नंबर पूछा जाएगा यदि आपके पास वह राशन कार्ड है तो आप उसका नंबर यहां लिख सकते हैं अन्यथा इस कॉलम को खाली छोड़ दें।
  2. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना है। जिसे आप वर्तमान समय में इस्तेमाल कर रहे हैं।
  3. यहां पर आपको अपने परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला यानी कि परिवार की मुखिया का नाम लिखना है।
  4. ध्यान रहें कि NFSA की गाइड लाइन के अनुसार आपको परिवार की महिला मुखिया का नाम ही लिखना है।
  5. इसके बाद शाम में आपको अपनी राष्ट्रीयता बतानी है यानि कि आप यहां पर भारतीय लिख दें।
  6. राशन कार्ड फॉर्म मैं आपको अपना ऑक्यूपेशन यानि कि रोज़गार भी बताना होता है कि आप क्या काम करते हैं।
  7. फॉर्म के इस कॉलम मैं आपको अपना वर्तमान एड्रेस लिखना है। ध्यान रहे कि एड्रेस लिखते समय आप वही एड्रेस लिखें जिस एड्रेस पर आप वर्तमान समय में रह रहे हैं।
  8. अब आपको अपने परिवार की आय का विवरण देना है। यहां पर आपको अपने परिवार की वार्षिक आय के बारे में बताना है इसे आप को अक्षरों में ही लिखना है।
  9. फॉर्म में पीछे दिए गए सभी पात्रता श्रेणी में से किसी एक को सिलेक्ट करके आपको यहां पर लिखना है।
  10. इस कॉलम में आपको अपने परिवार और अपना भी विवरण देना है।
  11. जहां पर आपको अपने परिवार के उस व्यक्ति का नाम बताना है जिसके नाम से आप राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं। यदि आप अपने नाम का राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यहां पर आप अपना नाम लिखें।
  12. अगले कॉलम में आपको अपना लिंग बताना है यानी कि आप महिला है या फिर पुरुष।
  13. उसके बाद आपको परिवार के सभी सदस्यों की आयु लिखनी है।
  14. अगले कॉलम में आपको अपने माता और पिता का नाम लिखना है और यदि आप विवाहित हैं तो यहां आपको अपने पति का नाम लिखना है।
  15. उसके बाद आपको अगले कॉलम में अपने घर के सभी सदस्यों का वरिष्ठ महिला मुखिया के साथ क्या संबंध है वह भी लिखना है।
  16. अब आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड नंबर लिखने हैं। साथ ही आपको सभी के आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी फॉर्म के साथ लगानी है।
  17. अंत में आपको इस फॉर्म के सबसे नीचे अपने हस्ताक्षर करने हैं।

राशन कार्ड फॉर्म भरने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

सबसे पहले हम आपको यह बताना चाहेंगे कि राशन कार्ड फॉर्म आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा उपभोक्ता द्वारा जारी किया जाता है।

जब कभी भी आप किसी प्रकार की एप्लीकेशन फॉर्म को भरते हैं तो आपको इससे पहले कुछ दिशा निर्देशों का पालन करना भी आवश्यक होता है।

इसी प्रकार राशन कार्ड फॉर्म को भरने के लिए आपको कुछ दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है जैसे:-

  1. राशन कार्ड फॉर्म भरने के लिए आपका भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  2. जिस व्यक्ति के नाम पर राशन कार्ड बनवाया जा रहा है वह व्यक्ति 18 वर्ष की उम्र से कम नहीं होना चाहिए।
  3. आप राशन कार्ड में उन्हीं का नाम लिख सकते हैं जिनका परिवार के मुखिया से कोई बहुत ही नजदीकी संबंध हैं।
  4. जिन व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में दर्ज किया जा रहा है उनमें से किसी भी व्यक्ति का नाम अन्य किसी और राशन कार्ड में दर्ज नहीं होना चाहिए।
  5. आप एक परिवार के लिए सिर्फ एक ही राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

राशन कार्ड फॉर्म को Apply करने के लिए आपको किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है।

  1. ड्राइविंग लाइसेंस
  2. मतदाता पहचान पत्र
  3. बिजली बिल / टेलीफोन बिल / जल आपूर्ति बिल
  4. सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा जारी पहचान पत
  5. आपको अपने पूरे परिवार के निवासियों के दो पासपोर्ट साइज़ फोटो आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा.
  6. निवासियों के सबूत के रूप में आप ऊपर दिए गए दस्तावेजों में से किसी एक की प्रतिलिपि प्रस्तुत कर सकते हैं।

राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे करें मोबाइल से?

1. पहले खाद्य आपूर्ति और ग्राहक के राज्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
2. राशन कार्ड के आवेदन लिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
3. आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी, आवेदन पत्र के साथ।

राशन कार्ड के लिए आय कितनी होनी चाहिए?

आवेदक यदि बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके परिवार की वार्षिक आय 10000 रूपये या इससे अधिक नहीं होनी चाहिए।

राशन कार्ड में यूनिट कैसे जोड़े?

1. राशन कार्ड में नया यूनिट जोड़ने के लिए सबसे पहले यहाँ से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लीजिये
2. यूनिट जोड़ने वाला आवेदन फॉर्म आपको नजदीकी CSC सेंटर या खाद्य विभाग के कार्यालय से भी मिल जायेगा।
3. आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद इसे ध्यान से भरें।

राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या कागज चाहिए?

1. पासपोर्ट साइज़ की 3 फोटोग्राफ
2. आधार कार्ड की फोटोकॉपी
3. पैन कार्ड की फोटोकॉपी
4. ड्राइविंग लाइसेंस
5. मतदाता पहचान पत्र
6. वर्तमान की टेलीफ़ोन बिल जो आवेदक के नाम पर हो
7. एलपीजी कार्ड जो आवेदक के नाम पर हो
8. मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी

निष्कर्ष:-

आज के इसलिए करें हमने जाना कि आप राशन कार्ड की आवेदन के लिए फॉर्म कैसे भर सकते हैं। यदि आप इस लेख से संबंधित किसी प्रकार की कोई और जानकारी या फिर प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। उम्मीद है आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी होगी यदि आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

आपको यह भी पढ़ना चाहिए-

1 thought on “Ration Card Form Kaise Bhare? राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरें?”

Leave a Comment