IRS Full Form in Hindi | IRS का फुल फॉर्म क्या है?

IRS Full form in Hindi: भारत सरकार द्वारा कई तरह के सरकारी अधिकारियो की नियुक्ति किसी विशेष कार्यो के लिय की जाती है, इसके लिए कई अलग अलग तरह के पद शामिल होते है, उन्ही में से एक होता है, IRS का, आज की इस पोस्ट में हम आपको IRS के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जिसमे आप जान पायेगे की IRS full form in Hindi क्या होता है?, और IRS अधिकारी का क्या आर्य होता है।

IRS Full Form In HIndi क्या होता है

आपको बता दे की IRS का फुल फॉर्म “Indian Revenue Services” होता है। जिसको हिंदी में “भारतीय राजस्व सेवा” कहा जाता है। आपको बता दे की IRS भारत सरकार की भारतीय सिविल सेवा के अन्तर्गत्त राजस्व सेवा है, जिसमे यह एक पद होता है।

IRS अधिकारी क्या है

IRS अधिकारी भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Services) के अंतर्गत वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग के अधीन कार्य करता है। IRS  अधिकारी का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर के कलेक्शन और उनका मैनेजमेंट देखना होता है। IRS अधिकारी की सेवा एक केंद्रीय सिविल सेवा के अंतर्गत आती है। यह ग्रुप ए सेवा श्रेणी में आता है, जो की देश की एक महत्वपूर्ण सेवा में गिना जाता है।

IRS अधिकारी का मुख्य उद्देश्य करों का संग्रह करना और केन्द्र सरकार को उपलब्ध कराना होता है। इसका गठन 1924 में केन्‍द्रीय राजस्‍व बोर्ड अधिनि‍यम द्वारा किया गया था। इसमे प्रत्‍येक प्रांत के लिए आयकर आयुक्‍त नियुक्‍त किए गए है, जिसमे सहायक आयुक्‍त तथा आयकर अधिकारी उनके नियंत्रणाधीन रखे गए है। इसमे कई पदों को शामिल किया गया है सर्वोच्‍य पदों के लिए ICS अधिकारियों को लिया गया और निम्‍नतर सोपान पदों को प्रोन्‍नति के माध्‍यम से भरा गया। आयकर सेवा को 1944 में गठित किया गया, जिसे आज भारतीय राजस्‍व सेवा (आयकर) के नाम से जाना जाता है।

IRS Officer कैसे बने?

IRS Officer बनना भी किसी कठिन चुनोती से कम नही होता है। आज के समय में कई युवा इस पद को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते है। आज के समय में IAS, IPS जैसी कई पोस्ट है जिसको पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। उसी में से एक IRS का पद भी शामिल है IPS और IFS के बाद IRS अधिकारी सिविल सेवा का चौथा सबसे सम्मानित अधिकारी होता है।

IRS अधिकारी केंद्र सरकार के लिए प्रत्यक्ष आय, कॉर्पोरेट, धन, एफबीटी आदि के संग्रह, प्रशासन और नीति निर्माण से संबंधित कार्यो की निगरानी करता हैं। IRS अधिकारी बनने के लिए भारतीय विश्वविद्यालय से डिग्री और पूर्ण योग्यता होना आवश्यक होता है, उसके बाद UPSC के माध्यम से इस पद को प्राप्त किया जा सकता है, जिसमे पहले लिखित परीक्षा होती है, उसके बाद मोखिक और फिर पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू होता है जिसमे पास होने के बाद ही मेरिट के आधार पर IRS पद के लिए चुना जाता है।

IRS Service के कितने पद होते है

IRS service में आपको 2 पद देखने को मिलते है, जो अलग अलग ब्रांच के होते है, जिसमे

IRS (Income Tax) और IRS (Customs and Central Excise) होता है। IRS मुख्य रूप से इनकम टैक्स और कस्टम डिपार्टमेंट के साथ जुड़े होते है, जिसके बाद इन्हें अन्य एजेंसी और कस्टम डिपार्टमेंट के लिए भी नियुक्त किया जाता है I आईआरएस अधिकारी विशेष रूप से टैक्स पॉलिसी तैयार करने में मदद करते है और विशेष सलाहकार की भूमिका भी निभाते है।

IRS अधिकारी का क्या कार्य होता है

हम सभी जानते है, की IRS अधिकारियों को कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसी के लिए नियुक्त किया जाता है, जिसमे सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग, इंटेलिजेंस बयूरो जेसे विभागों को रखा जाता है। जिसमे IRS अधिकारी का मुक्य कार्य होता है, की यदि कोई आयकर विभाग में अधिकारियों पर कोई चोरी करता है, तो उसकी पहचान करने की जिम्मेदारी उनको दी जाती है।

इसके लिए उनके पास वैधानिक शक्तियां रहती है, जिसका उपयोग वह कर सकते है। इसके साथ ही वह अवैध रूप से धन को जब्त कर दोषियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही को करते है। यह कर चोरी को रोकने के लिए विशेष टीम का गठन कर कर को उजागर करने का कार्य करते है।

IRS अधिकारी अप्रत्यक्ष रूप से कल्याणकारी योजनाये जिसमे करो का एक बड़ा हिस्सा होता है, उनके समुचित कार्य के लिए उत्तरदायी होते है। यह करो के लिए नयी नीतियों को विस्तारित करते है और उन्हें लागु करने के लिए प्रभावी तरीको पर कार्य करते है।

IRS Officer  का वेतन कितना होता है

हम सभी जानते है, की यह एक उच्च पद की जॉब होती है, जिसमे वतन भी काफी बेहतर होता है। IRS अधिकारी की सेलरी A ग्रेड अधिकारी की सेलेरी स्लेब में आती है। भारत सरकार द्वारा इस पद पर 90,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता है।

क्या IAS और IRS के लिए एक ही एग्जाम होती है?

यह कई लोगो का सवाल होता है, की क्या IAS और IRS के लिए एक ही एग्जाम होती है, या दोनों के लिए अलग अलग परीक्षा देना होता है? यहा आपको बता दे की इसके लिए किसी तरह की कोई अलग परीक्षा नहीं होती है। भारत में संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करती है, जिसमे आमतौर पर IAS उम्मीदवारों के साथ ही इस पद के लिए भी चुनाव किया जात है I IRS की पोस्ट को IAS की तुलना में कम पसंद किया जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तो हमने आपको आज की इस पोस्ट में आपको बताया की IRS Full Form in Hindi, IRS full form क्या है, IRS Officer कैसे बने? और इसके लिए किस तरह से पद को प्राप्त आदि के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है। यदि आप IRS ऑफिसर बनना चाहते है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

लेकिन आपको बता दे की IRS पद को प्राप्त करना एक बड़ी चुनोती होती है, इसके लिए वर्तमान में लाखो की संख्या में युवा तेयारी करते है, जिसमे से कुछ ही IRS पद को प्राप्त कर पाते है। लेकिन यदि आप चाहे तो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस पद को प्राप्त कर सकते है।

You May Also Read

Leave a Comment