Jharkhand Marriage Certificate Online Apply

Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

झारखंड सरकार द्वारा वहां के निवासियों के लिए सरकार ने विवाह का निबंधन शादी के 1 साल के अंदर करवाना आवश्यक कर दिया है। Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन आवेदन योजना केतहत वहां के निवासी अब विवाह प्रमाण पत्र यानी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

विवाह के बाद हर विवाहित जोड़े को मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना आवश्यक होता है, तभी उनकी शादी कानूनी तौर पर मान्य होती है। मैरिज सर्टिफिकेट कई तरह के सरकारी कामों में उपयोग में आता है और यह एक जरुरी दस्तावेज होता है। बिना मैरिज सर्टिफिकेट के आपके बहुत से काम अटक सकते हैं।

आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि झारखण्ड ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट क्या है?, इसकी सारी जानकारी, इसके लाभ, इसमें आवेदन हेतु योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया का विवरण।

झारखण्ड ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट क्या है?

पहले मैरिज सर्टिफिकेट यानि विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को ऑफिसों के धक्के खाने पड़ते थे लेकिन अब कई राज्यों में ये सर्टिफिकेट ऑनलाइन ही बनाये जा रहे हैं। झारखंड में शादी का सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य कर दिया है और इसके लिए Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

झारखंड राज्य में शादी का रजिस्ट्रेशन विवाह के एक साल के भीतर कराना अनिवार्य कर दिया है। वरना एक साल बाद विवाहित जोड़े को 5 प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माने की राशि देनी होगी ये जुर्माना बढ़कर 100 रुपए तक भी हो सकता है। शादी का रेजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 50 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।

आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको झारखंड में रहने वाले विवाहित जोड़ों के लिए मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की सारी जानकारी और ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में बताएंगे।

Jharkhand Marriage Certificate के लाभ

जैसा कि हमने आपको बताया कि मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने से विवाहितों को बहुत से लाभ मिलते हैं और ये एक आवश्यक कागजात माना जाता है। मैरिज सर्टिफिकेट के मुख्य लाभ निम्न हैं-

  • मैरिज सर्टिफिकेट को कानूनी रिकॉर्ड के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ऐसी स्त्रियां जिनके पति की मृत्यु हो गयी हो, वे मैरिज सर्टिफिकेट के द्वारा अपने पति की प्रोपर्टी में अधिकार प्राप्त कर सकती हैं।
  • जीवन बीमा पॉलिसी लेने में इसकी जरूरत होती है।
  • जिन व्यक्तियों को तलाक लेने हो या फिर तलाक पश्चात अपना हक लेना हो तो मैरिज सर्टिफिकेट जरूरी होता है।
  • ये सर्टिफिकेट बनवाना आवश्यक कर दिया गया है, इसलिए इससे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोक सकते हैं।
  • मैरिज सर्टिफिकेट के द्वारा पासपोर्ट बनवाने, वीज़ा बनवाने में भी मदद मिलती है।
  • जॉइंट खाता खुलवाने में या फिर जॉइंट में प्रॉपर्टी खरीदने में भी इसकी आवश्यकता होती है।
  • कई व्यक्ति एक से ज्यादा शादियां करते हैं और धोखाधड़ी करते हैं। मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने से इस प्रकार के धोखों से सुरक्षा मिलती है।

Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन बनवाने हेतु योग्यता

 झारखंड सरकार ने Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन बनवाने के लिए विवाहित जोड़ों के लिए कुछ योग्यता मापदण्ड व शर्तें निर्धारित की हैं जो इस प्रकार से हैं-

  • पति या पत्नी में से कोई भी पागल या मानसिक बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए, तभी वे इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • पति की आयु 21 वर्ष से कम और पत्नी की 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अन्यथा वे Jharkhand Marriage Certificate नहीं बनवा पाएंगे।
  • पति पत्नी दोनों में से कोई एक भारत का नागरिक होना चाहिए और झारखण्ड में निवास करने वाला होना आवश्यक है।

Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन बनवाने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

कोई भी शादीशुदा व्यक्ति अपना मैरिज सर्टिफिकेट यानी विवाह प्रमाण पत्र बनवा सकता है। Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन बनवाने के लिए आपको आवेदन हेतु निम्न डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी।

  • पति पत्नी के डिजिटल हस्ताक्षर चाहिए होंगे।
  • इसके अलावा निवास प्रामाण पत्र भी देना होगा।
  • पति व पत्नी दोनों के ही जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता आवेदन के लिए होगी।
  • पति पत्नी के आधार कार्ड की कॉपी की भी आवश्यकता होगी।
  • जिस भी स्थान पर विवाह हुआ हो वहां के पुजारी द्वारा विवाह की घोषणा और उनका विवाह निमन्त्रण भी चाहिये होगा।
  • पति पत्नी की कलर पासपोर्ट साइज फोटोज भी चाहिए।
  • विवाह का कार्ड, जगह और विवाह की फोटोज भी बतानी होंगी।
  • पति की आयु 21 वर्ष से ज्यादा और पत्नी की 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। उनके आयु प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता होगी।

Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन कैसे बनवाये?

जैसा कि हमने आपको बताया कि झारखंड में शादी का प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है और इससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी भी हमने आपको दी है, यदि आप भी झारखंड से मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन कीजिये-

  • सबसे पहले आपको झार सेवा वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।

https://jharsewa.jharkhand.gov.in/

  • अब Register Yourself नामक ऑप्शन को चुनिए।
  • अब एक नया पेज खुलने पर इसमें अपना मोबाइल नंबर, नाम, अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कीजिये।
  • फिर आपको कैप्चा कोड लिखना है।
  • अब आपने जो मोबाइल नंबर तथा ईमेल एड्रेस टाइप किया था, उस पर आपको OTP सेंड किया जाएगा।
  • अपनी ईमेल आईडी से या फिर मोबाइल नंबर से OTP देखकर उसे टाइप कीजिये और Validate कीजिये।
  • अब इसी वेबसाइट पर पुनः जाकर अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कीजिये।
  • इसमें से सर्विसेज का टैब चुनिए और फिर मैरिज सर्टिफिकेट का ऑप्शन सेलेक्ट कीजिए।
  • इसमें अपनी इन्फॉर्मेशन, एड्रेस, ईमेल और फोन नम्बर वगैरह टाइप कीजिये।
  • अब अपने माता पिता का नाम, पति/ पत्नी का नाम , जन्म, अपना धर्म व जाति, पति/ पत्नी का निवास स्थान व राष्ट्रीयता इत्यादि टाइप कीजिये।
  • अब अपने विवाह का विवरण, स्थान, तारीख, पता वगेरह दर्ज कीजिये।
  • फिर गवाह विवरण अनुभाग में अपने गवाहों के नाम व एड्रेस लिखिए।
  • अब पति पत्नी के फोटोज, शादी की फोटोज,उनके हस्ताक्षर, गवाहों की फोटोज और हस्ताक्षर आदि अपलोड कीजिये।
  • फिर 50 रुपए विवाह निबंधन फीस का ऑनलाइन ही नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड द्वारा भरिये और सबमिट कर दीजिये।

Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन आवेदन करने के बाद की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक अस्थायी नंबर मिलेगा जो आपकी एक्नॉलेजमेंट स्लिप पर भी होगा।
  • आप अपनी एक्नॉलेजमेंट स्लिप और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रखिये।
  • जमा करवाये दस्तावेजों की कॉपी का प्रिंट भी अपने अपने पास रखिये। भौतिक सत्यापन के समय आपको इनकी जरूरत पड़ेगी।
  • आवेदन के करीब 15 दिन बाद सम्बन्धित ऑफिस में आपका सत्यापन होगा, जिसके बाद आपको मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगा।
  • इस सर्टिफिकेट के पंजीकरण शुल्क के तौर पर हिंदू मैरिज एक्ट के लिए 100 रुपया तथा स्पेशल मैरिज एक्ट के लिए 150 रुपयों का शुल्क जमा करना होगा।

इस प्रकार से आपका Jharkhand Marriage Certificate ऑनलाइन बनवाने की प्रोसेस पूरी हो जाएगी। आप इसकी वेबसाइट पर अपनी आवेदन पत्र संख्या दर्ज करके अपना मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यदि आप इसकी पीडीएफ फाइल देखना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिए।

https://jharbhoomi.nic.in/jhrlrmsmis/UserImages/Property/2216/1.pdf

आपको यह भी पढ़ना चाहिए :

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य यह है कि Jharkhand Marriage Certificate 2020 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का फायदा प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment